Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

SHO बनकर जान से मारने की धमकियां दे रहे खालिस्तानी समर्थक : Harish Singla

July 9, 2024

SHO बनकर जान से मारने की धमकियां दे रहे खालिस्तानी समर्थक : Harish Singla

पटियाला: शिवसेना बाल ठाकरे पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने बताया कि शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमला करने के बाद खालिस्तानी समर्थक उनको धमकियां दे रहे हैं। सिंगला ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए निवेदन किया है कि पंजाब सरकार को आदेश जारी किए जाएं कि इन धमकी देने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए और उनके खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 12 बजे मुङो मेरे व्हाट्सएप्प नंबर 9316303473 पर विदेशी नंबर +18056661614 से खालिस्तानी आतंकवादियों का धमकी भरा फोन आया, जिसने पहले तो अपने आपको फेस 7 मोहाली का एसएचओ बताकर मुङो सिक्योरिटी नजर से अलर्ट रहने को कहा और जान को खतरा बताया। फिर मेरे सुरक्षा कर्मियों की जानकारी लेनी शुरू कर दी।

शक होने पर मैंने उसकी जानकारी लेने की कोशिश की तो हिन्दू नेता संदीप थापर पर हुए हमले का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकियां देते गाली गलोच शुरू कर दी। धमकी देने वाले का कहना था कि जैसे संदीप थापर पर हमारे सिंह ने हमला किया है, इस तरह अब तेरी बारी है तुङो भी जल्दी ही हमारे सिंह सोध लगा देंगे। सिंगला ने बताया कि वह किसी खालिस्तान की धमकियों से नहीं डरते। मैं पिछले 35 साल से पंजाब में हिंदू धर्म की रक्षा और खालिस्तान का विरोध करता आया हूं और आगे भी ऐसे ही करूंगा।

सिंगला ने बताया कि उन्होंने इस धमकी की सूचना संबंधित थाना कोतवाली, पटियाला एसपी सिटी और पंजाब के उच्च पुलिस अधिकारियों को दे दी है। सिंगला ने बताया कि इस नंबर से मुङो पहले भी कई बार थरेट कॉल आई है जिसकी सूचना सबंधित थाना कोतवाली दे चुके हैं लेकिन पुलिस समय रहते कोई कार्रवाई नहीं करती, जिस कारण हिन्दू नेताओं पर हमले होते हैं। सिंगला ने कहा कि सैकड़ों शिकायतों के बाद भी आज तक पुलिस ने एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी कारण देश विरोधी ताकतों के हौसले बढ़ गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें