Site icon Dainik Savera Times

खन्ना के निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की हुई मौत, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Khanna Hospital Woman Died

Khanna Hospital Woman Died: खन्ना के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मृत महिला के परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। बता दें कि परिजनों ने प्रशासन से डाक्टरों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। वहीं पहुंचे पुलिस अधिकारी द्वारा गुस्साए परिजनों को शांत किया गया।

मृतका संदीप कौर के पति जगतार सिंह ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वहीं सोमवार 25 नवंबर को जगतार सिंह ने अपनी पत्नी को खन्ना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर 26 नवंबर को ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। जिसके बाद उसकी पत्नी को ब्लीडिंग होती रही। उन्होंने बार बार अस्पताल के स्टाफ को बताया। लेकिन किसी ने संभाला नहीं। वे कहते रहे कि डाक्टर को बुलाया जाए लेकिन डाक्टर उसकी पत्नी को देखने नहीं आया। बुधवार बाद दोपहर उसकी पत्नी को निजी अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी पत्नी को मृत घोषित दिया गया। जगतार सिंह ने मांग की कि उसकी पत्नी की मौत के जिम्मेदार डाक्टर व अन्य स्टाफ पर कार्रवाई होनी चाहिए।

खन्ना के डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो पुलिस पार्टी मौके पर आई। परिजनों को शांत किया गया। वहीं शव को पोस्टमोर्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भेजा गया है। साथ ही मृतका के परिवार वालों के बयान दर्ज होंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Exit mobile version