Site icon Dainik Savera Times

खेडां वतन पंजाब दीयां 2026: 28 अगस्त को अमृतसर पहुंचेगी मशाल रिले यात्रा

अमृतसर: पंजाब सरकार और खेल विभाग पंजाब द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दीयां 2026’ के तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इन खेलों की शुरुआत से पहले राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से मशाल रिले यात्रा आयोजित की जा रही है।

खेडां वतन पंजाब दियां-2026 की तैयारियों संबंधी जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्रीमती पल्लवी मिश्रा ने बताया कि 12 अगस्त 2026 को जिला संगरूर से शुरू हुई मशाल रिले यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 28 अगस्त को जिला गुरदासपुर के रास्ते जिला अमृतसर पहुंचेगी। इसके बाद 29 अगस्त को मशाल रिले यात्रा जिला तरनतारन के रास्ते अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि मशाल रिले यात्रा 28 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे गांव जैंतीपुर के रास्ते जिला अमृतसर में प्रवेश करेगी। यहां से यह यात्रा वेरका बाईपास चौक, बटाला रोड, संत सिंह सुखा सिंह चौक और नॉवेल्टी चौक से होते हुए जिला खेल अधिकारी के कार्यालय, गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों द्वारा मशाल यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर से मशाल रिले यात्रा रवाना होगी। यह एलिवेटेड रोड और तारांवाला पुल से होते हुए गांव चब्बा पहुंचेगी, जहां मशाल जिला खेल अधिकारी, तरनतारन को सौंपी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला अमृतसर में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले 8 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक दो चरणों में करवाए जाएंगे। इन मुकाबलों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी (नेशनल स्टाइल और सर्कल स्टाइल), वॉलीबॉल (स्मैशिंग और शूटिंग) तथा खो-खो के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसके अलावा इस वर्ष टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रदर्शन खेल (डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट) के तौर पर शामिल किया गया है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://sports.punjab.gov.in पर करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत 8 से 11 सितंबर 2026 तक ब्लॉक चौगावां के मुकाबले प्रीतम स्पोर्ट्स स्टेडियम, कोहाली; ब्लॉक तरसिक्का के मुकाबले स.स.स. स्कूल, तरसिक्का; ब्लॉक अटारी के मुकाबले ओलंपियन शमशेर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अटारी; ब्लॉक वेरका के मुकाबले मेरिटोरियस स्कूल तथा ब्लॉक अजनाला के मुकाबले सरकारी कॉलेज, अजनाला में करवाए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि दूसरे चरण के तहत 14 से 17 सितंबर 2026 तक पांच ब्लॉकों में खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। ब्लॉक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के मुकाबले खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर; ब्लॉक रईया के मुकाबले स.स.स. स्कूल खलचियां और खेल स्टेडियम खलचियां; ब्लॉक मजीठा के मुकाबले श्री दशमेश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मजीठा और कोटला सुल्तान सिंह; ब्लॉक जंडियाला गुरु के मुकाबले शहीद जसबीर सिंह स.स. स्कूल, बंडाला; तथा ब्लॉक हरशा छीना के मुकाबले खेल स्टेडियम, जगदेव कलां में करवाए जाएंगे।

पल्लवी मिश्रा ने जिले के खिलाड़ियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ में भाग लें और अपनी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय के भीतर करवाएं। उन्होंने कहा कि खेलों संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी के कार्यालय, गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version