श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब सरकार, खेल विभाग पंजाब और जिला प्रशासन श्री मुक्तसर साहिब के सहयोग से ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026 सीजन-4’ के तहत जिला स्तरीय खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
जिला खेल अधिकारी श्रीमती अनिंदरवीर कौर बराड़ ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम श्री मुक्तसर साहिब में प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले करवाए गए, जिनके परिणाम उत्साहजनक रहे।
फुटबॉल में लड़कियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 लड़कियों के फुटबॉल मुकाबलों में खुंडे हलाल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अमृत पब्लिक स्कूल भलाईआणा की टीम दूसरे और खुन्नण कलां की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-17 लड़कियों में खुन्नण कलां की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। खुंडे हलाल की टीम दूसरे और गांव चिब्बड़ांवाली की टीम तीसरे स्थान पर रही।
हैंडबॉल में स्कूल टीमों का शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 लड़कों के हैंडबॉल मुकाबलों में महमूद खेड़ा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। सरकारी स.स. स्कूल कब्बरवाला दूसरे और स.स.स.स. भुल्लर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-17 लड़कों में एस.डी. स.स. स्कूल रठड़ियां ने पहला, सरकारी स.स. स्कूल कब्बरवाला ने दूसरा और स.स.स.स. अबुल खुराना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों के अंडर-14 हैंडबॉल मुकाबलों में महमूद खेड़ा पहले, भुल्लर दूसरे और एस.डी. स.स. स्कूल रठड़ियां तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 लड़कियों में महमूद खेड़ा की टीम ने पहला, मल्लण की टीम ने दूसरा और भुल्लर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स और किक बॉक्सिंग में भी खिलाड़ियों ने जीते पदक
अंडर-17 लड़कों की एथलेटिक्स हैमर थ्रो स्पर्धा में लांबी के अभिजोत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। श्री मुक्तसर साहिब के जहानबीर सिंह संधू दूसरे और गुरशान सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
किक बॉक्सिंग के अंडर-17 लड़कियों के 42 किलोग्राम भार वर्ग में खुशबू ने पहला, जैस्मीन कौर ने दूसरा और संदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
46 किलोग्राम वर्ग में कंचन पहले, कशिश दूसरे और रवनीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 50 किलोग्राम वर्ग में जसप्रीत कौर ने पहला, गगनदीप कौर ने दूसरा और चांदनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वॉलीबॉल में भी खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन
अंडर-21 लड़कियों की वॉलीबॉल स्मैशिंग प्रतियोगिता में पीआईएस बादल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। गांव बादल की टीम दूसरे और निशान अकादमी औलख की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-17 लड़कियों में निशान अकादमी की टीम ने पहला, मडाहड़ कलां ने दूसरा और गांव बादल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-14 वॉलीबॉल स्मैशिंग लड़कियों में गुरु गोबिंद सिंह मडाहड़ कलां की टीम पहले स्थान पर रही। निशान अकादमी औलख ने दूसरा और गांव झोड़ड़ की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कई खेलों में आयोजित हुए मुकाबले
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल (शूटिंग/स्मैशिंग), खो-खो, कबड्डी (सर्कल/नेशनल), एथलेटिक्स, फुटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, किक बॉक्सिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, गतका, रोलर स्केटिंग और शूटिंग सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया।
📍 Location: Shri muktsar sahib (Shri mukstar sahib)

