
लुधियाना: पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ को लेकर निकाली जा रही स्पोर्ट्स मशाल सोमवार को लुधियाना पहुंची। जिले में प्रवेश करते ही खिलाड़ियों, स्कूली विद्यार्थियों, खेल प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने जोश और उत्साह के साथ मशाल का स्वागत किया।
स्पोर्ट्स मशाल सुबह करीब 11:30 बजे बरनाला-लुधियाना सीमा पर स्थित डप्पदूर गांव पहुंची। यहां जिला खेल अधिकारी, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डप्पदूर के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने मशाल का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
डप्पदूर से मशाल को खिलाड़ियों और विभिन्न खेलों से जुड़ी हस्तियों की अगुवाई में गुरु नानक स्टेडियम तक लाया गया। रास्ते और स्टेडियम में युवाओं ने खेलों के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं को ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि खेलों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को मैदान से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजनों की अहम भूमिका है। स्पोर्ट्स मशाल के माध्यम से राज्यभर में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने और नई प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से मशाल के स्वागत और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। अधिकारियों के अनुसार ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ पंजाब में मजबूत खेल संस्कृति तैयार करने में भी मददगार साबित होंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...