Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kingdom Consultant सोशल मीडिया पर अपनी मशहूरी कर लोगों को बनाते है अपनी ठगी का शिकार

October 17, 2024

Kingdom Consultant सोशल मीडिया पर अपनी मशहूरी कर लोगों को बनाते है अपनी ठगी का शिकार

चंडीगढ़: किंगडम कंसल्टैंट सोशल मीडिया पर अपनी मशहूरी कर लोगों को अपने जाल में फसाता है। जैसे ही कोई ग्राहक इनके जाल में फस जाता है तो उसे फोन कर ऑफिस में आने को कहा जाता है जिसके बाद ठगी का असल खेल शुरू होता है। ग्राहकों के ऐसे कई निकली वीजा दिखाए जाते हैं जो कभी लगे ही नहीं होते। सूत्रों की माने तो किंगडम वाले लोगों को ठगने में इसिलए कामयाब हो जाते हैं क्योंकि इनका कन्सैप्ट स्कूलिंग वीजा का है जो कि जालंधर में बहुत कम एजैंट करते हैं। वैसे वीजा लगाने के बजाए किंगडम कंसल्टैंट ज्यादातर विवादों के लिए जाना जाता है।इन विवादों की फुटेज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। किंगडम कंसल्टैंट ने ठगी से उतपन्न होने वाले विवादों के लिए विशेष तौर पर एक मैनेजर को रखा हुआ है। विवाद सुलझाने के लिए काली थार वाला मैनेजर ही तय करता है कि किस ग्राहक से ठगी मारकर लिए गए पैसे में से उसे कितना मोडा जाना है।पैसे मोडने संबंधित सारी बारगेनिंग मैनेजर द्वारा की जाती है।

किंगडम के ऑफिस के बाहर गिडगिडाते हुए भी देखे गए हैं लोग :-
सारी उमर की महनत की कमाई अगर कोई एक झटके में गवा बैठता है तो उसके पास रोने और पछताने के अलावा कुछ नहीं रहता ऐसे कई मामले जालंधर के गढ़ा रोड़ पर स्थित किंगडम कंसल्टैंट ऑफिस के बाहर देखे जा सकते हैं जहां आए दिन लोग उनकी मेहनत की कमाई को किंगडम वालों के पास वापिस मांगने के लिए आते हैं।अच्छे भविषय के लिए लोग किंगडम कंसल्टैंट जैसे एजैंटों पर भरोसा तो कर लेते हैं लेकिन ऐसा करके वह अपनी जीवन भर की जमा पूंजी लुटवा देते हैं। वहीं जब ऐसे पीडित लोग अपना ही पैसा वापिस मांगने पहुंचते हैं तो उन्हें ऐसे धिक्कारा जाता है जैसी की वह किंगडम कंसल्टैंट के बाहर भीख मांगने आए हों। दैनिक सवेरा जल्द उक्त कंसल्टैंट के और काले राज खोलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें