Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kisan Andolan : संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक के बाद किया बड़ा ऐलान, फ्री किए जाएंगे Punjab के सभी टोल प्लाजा

February 14, 2024

Kisan Andolan : संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक के बाद किया बड़ा ऐलान, फ्री किए जाएंगे Punjab के सभी टोल प्लाजा

जालंधर (पंकज) : संयुक्त किसान मोर्चा/पंजाब (एसकेएम) ने हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू बॉर्डर पर किसानों पर ज्यादती के खिलाफ आज देश भगत यादगार हॉल जालंधर में एक बैठक की है, जिसमें ये फैसला लिया गया हैं, कि शुक्रवार को पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे और 16 को भारत बंद किया जाएगा।

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ अच्छा नहीं कर रही हैं। किसानों की सभी मांगे जायज है। 16 फरवरी की कार्रवाई के बाद 18 फरवरी को लुधियाना में फिर बैठक होगी। इसके बाद बड़े फैसले लिए जाएंगे।

इस बैठक में बलबीर सिंह राजेवाल अध्यक्ष बीकेयू राजेवाल, मुकेश चंदर वी/पी बीकेयू राजेवाल, रुलदू सिंह मानसा अध्यक्ष पंजाब किसान यूनियन, कुलवंत सिंह संधू महासचिव जम्हूरी किसान सभा, बलविंदर सिंह उर्फ राजू औलख प्रदेश अध्यक्ष माझा किसान संघर्ष समिति, बूटा सिंह बुर्ज गिल प्रदेश अध्यक्ष बीकेयू एकता डकौंडा, बिंदर सिंह गोलेवाल प्रदेश अध्यक्ष कौमी किसान यूनियन, राजविंदर कौर राजू अध्यक्ष महिला किसान यूनियन, मंजीत सिंह धनेर अध्यक्ष बीकेयू डकौंडा (धनेर समूह), जंगवीर सिंह चौहान अध्यक्ष दोआबा किसान समिति शामिल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें