मोगा सिविल अस्पताल में घुटने व कूल्हे के ऑपरेशन शुरू, मरीजों को बड़ी राहत

Knee surgery begins at Civil Hospital : मोगा। मथुरा दास सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। अस्पताल में अब घुटने और कूल्हे के ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, लंबित विकास कार्यों को पूरा करने और सभी शौचालयों के नवीनीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है।
कार्यकारी सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. गुरवरिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी के तहत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पात्र मरीज इस योजना का लाभ उठा सकें। अस्पताल का राजस्व बढ़ाने पर भी विशेष फोकस डॉ. गुरवरिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल का राजस्व बढ़ाने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। राजस्व में वृद्धि होने से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का विस्तार करने, आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।लंबित विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार, प्राथमिकता से होंगे।
उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में लंबे समय से लंबित विभिन्न विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। इन कार्यों को जल्द शुरू करवाने की प्रक्रिया चल रही है। जो कार्य लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। अस्पताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए मरम्मत, निर्माण और अन्य जरूरी कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से करवाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य अस्पताल में मरीजों को इलाज के साथ-साथ बेहतर, सुविधाजनक और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना है।अस्पताल के सभी शौचालयों का होगा नवीनीकरण मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में बने सभी शौचालयों के नवीनीकरण का कार्य भी करवाया जा रहा है।
