
Kuldeep Vaid takes a tough stand on sloganeering : लुधियाना। पंजाब कांग्रेस की बैठक के दौरान हुई नारेबाजी को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का माहौल खराब करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री से मुलाकात पर वैद ने कहा कि दोनों के बीच पुराना रिश्ता है और अकाली दल किसी समझौते के तहत चुनाव लड़ सकता है, लेकिन इसका कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
नारेबाजी के समय राजा वडिंग ने नारे लगाने वालों को RSS का चमचा बताते हुए वहां से चले जाने को कहा। इस हंगामे पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने ये नारे लगाए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पार्टी के कार्यक्रम को खराब करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि ऐसे लोगों के पीछे कौन है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले में सख्त कदम उठाएगी और कार्रवाई करेगी। अकाली दल के बारे में बात करते हुए वैद ने यह भी कहा कि सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात से संकेत मिलता है कि उनके बीच पुराना और पक्का रिश्ता है और अकाली दल किसी समझौते के तहत चुनाव लड़ेगा; उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...