Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kulhad Viral Video : सहज अरोड़ा ने Facebook पर पत्नी को लेकर किया Post, मीडिया और लाेगाें से की ये अपील

September 26, 2023

Kulhad Viral Video : सहज अरोड़ा ने Facebook पर पत्नी को लेकर किया Post, मीडिया और लाेगाें से की ये अपील

जालंधर : जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद फेसबुक पर सहज अरोड़ा ने आज एक पाेस्ट पाकर लाेगाें से अपील की हैं। सहज अरोड़ा ने अपनी पाेस्ट में मीडिया और लाेगाें से अपील करते हुए कहा हैं, कि रब्ब दा वास्तां… मेरी पत्नी बहुत डिप्रेशन में हैं। मेरी हिम्मत नहीं हैं, कि मैं बार-बार वीडियो बनाकर पोस्ट करूं या इंटरव्यू दूं। किसी के भी दिए फेक बयान के कारण हमारी छवी को खराब ना करें। पुलिस अपना काम कर रही है। यहां तक की हमें राजिनामा के लिए फोर्स किया जा रहा है। कुछ राजनीतिक प्रेशर के कारण हमनें मना कर दिया तो हमारे खिलाफ बयान बाजी की गई है। मेरे पास सारे सबूत भी हैं। हमारे पास आपके साथ के अलावा कोई राजनीतिक स्पोर्ट नहीं हैं। हमें इंसाफ दिलाने के लिए और इंटरनेट पर वीडियो को रोकने के लिए आपके साथ की जरूरत हैं।

 

बता दें, कुछ दिन पहले एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ हुआ था, जिसपर सहज अरोड़ा ने कहा था कि कुछ दिन पहले हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज आया था कि इस वीडियो को हम लोग वायरल कर देंगे और पैसे की मांग करने लगे। जिसके बाद हमने चार नंबर चौकी में शिकायत दर्ज कार्रवाई। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को राउंड उप भी किया गया था, लेकिन हमारा बच्चा होने वाला था इसलिए हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मैं सभी से विनती करना चाहूंगा कि इस वीडियो को शेयर ना करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें