Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेतन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाडोवाल टोल फिर टोल फ्री, आज शाम तक बंद रहेगा टोल

July 12, 2026

चेतन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाडोवाल टोल फिर टोल फ्री, आज शाम तक बंद रहेगा टोल

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों और निहंग संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और टोल वसूली फिर से रोक दी। संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने शिवसेना से जुड़े नेता चेतन द्वारा गुरु साहिबान के बारे में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इसके विरोध में संगठनों ने लाडोवाल टोल प्लाजा को टोल-फ्री कर दिया, जिससे गाड़ियां बिना टोल दिए गुजर रही हैं। संगठनों ने ऐलान किया है कि आज शाम तक लाडोवाल टोल प्लाजा बंद रहेगा और अगर इस दौरान चेतन को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अगले संघर्ष के बारे में फैसला लिया जाएगा।

मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है।

📍 Location: Ludhiana (Ladowal toll plaza)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें