Lakhs swindled under the pretext of machinery : मोगा। थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव बहादुर वाला में ट्रैक्टर और खेतीबाड़ी की मशीनरी देने के नाम पर 23 लाख 80 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने रकम लेने के बावजूद न तो स्वराज ट्रैक्टर दिया और न ही कोई कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरनाम सिंह निवासी बहादुर वाला तहसील धर्मकोट जिला मोगा ने जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसने सुखमनप्रीत सिंह, स्वर्ण सिंह से एक स्वराज ट्रैक्टर व खेतीबाड़ी की मशीनरी खरीद करने के लिए बैंक से लोन लेकर 18 फरवरी 2025 को 7,56,00 रुपए दिए थे। लेकिन आरोपी सुखमनप्रीत सिंह व स्वर्ण सिंह ने उससे 23,80,000 रुपए लेने के बाद कोई भी मशीनरी नहीं दी गई। जिस पर उन्होंने अपने साथ ठगी होते देख इसकी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख मोगा को मामले की शिकायत पत्र सौंपा।
एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच डी.एस.पी. धर्मकोट को सौंप दी। डी.एस.पी. धर्मकोट द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद मामले जांच रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंप दी। एस.एस.पी. के दिशा-निर्देशों पर सुखमनप्रीत सिंह व सरवन सिंह के खिलाफ थाना धर्मकोट में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है जिन्हें जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।

