Site icon Dainik Savera Times

Max Hospital के स्टाफ मेंबर के केबिन से लैपटाप व हैंडबैग चोरी, CCTV में कैद हुए चोर

मोहाली के मैक्स अस्पताल के स्टाफ मेंबर के केबिन में घुसकर दो युवक उसका लैपटाप व हैंडबैग चोरी करके ले गए। वारदात 17 अगस्त दोपहर 11.50 की है। दिनदिहाड़े दो युवक कैबिन से सामान चोरी करके आसानी से निकल गए। दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिए है जो फोन सुनते हुए अस्पताल से बाहर भाग गए। इस मामले में पीडित रीमा सरीन फेज-6 चौकी पुलिस को मामले की शिकायत दी है और सीसीटीवी फुटेज भी दिया है जिसमें दोनों चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। तीन महीने पहले भी स्टॉफ के कैबिन से चोर मोबाइल चोरी करके ले गया था। उस समय भी आरोपी ने पेटीएम का इस्तेमाल कर अपने खाते में 32 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। इस मामले की शिकायत अभी पेंडिंग पड़ी है।

रीमा सरीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह मैैक्स अस्पताल में पेशेंट एक्सपीरियंस डिपार्टमेंट में नौकरी करती है। उसका कैबिन अस्प्ताल की दूसरी मंजिल पर है। 17 अगस्त को वह आम समय अनुसार सुबह 8.40 पर अस्प्ताल पहुंची थी। सुबह करीब 11.50 पर वह किसी काम के लिए तीसरी मंजिल पर गई थी। करीब 20 से 25 मिनट बाद वह अपने कैबिन में वापिस आई तो देखा कि उसका लैपटाप और हैंड बैग गायब था। उसने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो दो लडक़े उसका सामान चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दिए।

पांच ट्रांजेक्शन से खाते से निकले 50 हजार
रीमा सरीन ने बताया कि उसके चोरी हुए हैंडबैग में दो अलग-अलग बैंकों के डेबिट व क्रैडिट कार्ड, उसका ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और पैन कार्ड था। दोपहर करीब 12.38 पर उसे एचडीएफसी डेबिड कार्ड के इस्तेमाल होने का मैसेज आया। उसने अपना कार्ड ब्लॉक करवाने के लिए हैल्पलाइन नंबर पर कॉल की। दोपहर 12.42 तक उसके खाते से पांच बार ट्रांजेक्शन कर 50 हजार रुपये की राशि निकाल गई थी। बाद में उसने अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया और फेज-6 पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दी।

Exit mobile version