Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा थाना कैंट के DSP Inshant Bansal की सरकारी गाड़ी से लैपटाप हुआ चोरी, घटना CCTV में कैद

मामले की जानकारी मिलने पर थाना कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, घटना दो दिन पहले सुबह के समय की बताई जाती है। डीएसपी इशांत बांसल जो बठिंडामें अंडर ट्रेनिंग के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं और पटेल नगर में रहते हैं।

28 जनवरी को उनकी सरकारी गाड़ी पटेल नगर में स्थित उनके आवास के बाहर खड़ी थी। जब कुछ समय बाद वो डीएसपी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से लैपटाप गायब था। उन्होंने इस संबंध में तुरंत थाना कैंट को सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version