Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News: महंत के घर पर देर रात हुआ हमला, बुजुर्ग मां के साथ की मारपीट और लूटे गहने

June 4, 2026

Jalandhar News: महंत के घर पर देर रात हुआ हमला, बुजुर्ग मां के साथ की मारपीट और लूटे गहने

पंजाब डेस्क: जालंधर शहर के रामा मंडी इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक महंत के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की, उनके गहने छीन लिए और अभद्र व्यवहार किया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जानकारी के अनुसार, घटना 2 जून की बताई जा रही है। मामले से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कुछ लोग और महंत की मां गली में आपस में उलझते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार, कुछ लोग घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जब बुजुर्ग महिला बाहर आईं तो पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

बुजुर्ग महिला से बदसलूकी का आरोप

महंत सिम्मी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी वृद्ध मां को अकेला पाकर निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनकी मां के साथ मारपीट की, उनके कानों से सोने के गहने छीन लिए और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। महंत का कहना है कि यह केवल चोरी या हमला नहीं बल्कि एक बेहद शर्मनाक घटना है।

ये भी पढ़ें…

लोगों ने बीच आकर रोका विवाद

गली में शोर-शराबा और झगड़ा देखकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। महंत सिम्मी का कहना है कि घटना के तुरंत बाद रामा मंडी थाने में लिखित शिकायत दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें