
Launch of a 10-day cleanliness drive : अमृतसर। पंजाब सरकार के 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के अमृतसर उत्तरी हलका इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने कंपनी बाग में नगर निगम की टीम के साथ स्वयं सफाई सेवा में हिस्सा लेकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सफाई अभियान को केवल सरकारी मुहिम न मानकर जन आंदोलन बनाएं और अमृतसर को स्वच्छ, सुंदर व हरा-भरा रखने में सक्रिय योगदान दें।
उन्होंने कहा कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल समस्याएं गिनाना नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए स्वयं जमीनी स्तर पर उतरकर काम करना भी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम और प्रशासनिक टीमें पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस अभियान में जुटी हुई हैं, लेकिन इसकी वास्तविक सफलता के लिए शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है।
रिंटू ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इन 10 दिनों को केवल एक सरकारी अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि अपने अमृतसर को और अधिक साफ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों, नगर निगम और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से गुरु नगरी को स्वच्छता, सुंदरता और हरियाली के मामले में और बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्टी नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...