Site icon Dainik Savera Times

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एम्बुलेंस का लोकार्पण

Launch of equipped ventilator ambulance

Launch of equipped ventilator ambulance

फगवाड़ा। हरियाना के सीएम नायब सिंह सैनी फगवाड़ा पहुंचे। उन्होंने नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एम्बुलेंस का फगवाड़ा में लोकार्पण किया।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/Project_07-261_HD-720p_MEDIUM_FR30-1.mp4

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब चलेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को फगवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आरोप लगाया कि पंजाब में लगातार सामने आ रहे भर्ती परीक्षा विवादों ने युवाओं का विश्वास तोड़ दिया है और सरकार पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने में विफल रही है।

महाराजा पैलेस में नव्या हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सैनी ने हालिया सब-इंस्पेक्टर भर्ती विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिससे युवाओं में निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार युवाओं, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Exit mobile version