Site icon Dainik Savera Times

विधायक जीवनजोत कौर ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का किया आगाज

Launched ‘Mission Clean Punjab’ : अमृतसर। पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत अमृतसर पूर्वी में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। विधायक जीवनजोत कौर ने अभियान का आगाज करते हुए मुख्य मार्गों, बाजारों, गलियों और मोहल्लों की सफाई के साथ लोगों को गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और खुले में कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि अमृतसर एक पवित्र एवं ऐतिहासिक शहर है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत नगर निगम की टीमों के सहयोग से मुख्य मार्गों, बाजारों, गलियों और मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा गीले एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विधायक ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए दुकानदारों एवं आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।

सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय निवासियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अमृतसरवासियों से अपील की कि वे खुले में कूड़ा न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि लोगों के सक्रिय सहयोग से अमृतसर को एक स्वच्छ, सुंदर और आदर्श शहर बनाया जा सकता है।

Exit mobile version