Site icon Dainik Savera Times

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बदमाश और पुलिस आमने सामने, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

Jalandhar Police Encounter

Lawrence Bishnoi Gang : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में लुबानियावाली गांव में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाशों का कनेक्शन कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में घायल हुए व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ठेकेदार से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फिरौती देने के बहाने से लुबानियावाली के पासफिरौती की रकम देने के बहाने उक्त बदमाशों को बुलाया था। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है। इस एनकाउंटर में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान सुखमंदर सिंह के रूप में हुई है। अन्य दो की पहचान लखवीर सिंह और सरवन सिंह के रूप में की गई है।

 

Exit mobile version