Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा ग्रेनेड हमले : मंत्री मोहिंदर भगत

April 8, 2025

लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा ग्रेनेड हमले : मंत्री मोहिंदर भगत

जालंधर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात करीब एक बजे हुए ग्रेनेड हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है।

भगत ने मंगलवार को कालिया के घर पर उनसे मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा, हम अभी मनोरंजन कालिया जी का हाल चाल लेकर आए हैं, अच्छे माहौल में बातचीत हुई। पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। भगत ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से पूरी सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं की लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं।

साथ ही कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने भी पंजाब में इस तरह के हमलों के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके पाकिस्तान स्थित आकाओं की कड़ी आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तान के इशारे पर लॉरेंस के नापाक नेटवर्क पर प्रकाश डाला जो पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि लॉरेंस बिश्नोई अहमदाबाद की साबरमती जेल से इस पूरे नेटवर्क को संभाल रहा था, जहाँ उसे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से विशेष सुविधा मिल रही थी।

ये भी पढ़ें: पटियाला के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें