Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर कचहरी में वकीलों का प्रदर्शन, सिस्टम में बदलाव की मांग

अमृतसर: अमृतसर कचहरी में वकीलों की हड़ताल लगातार जारी है। वकीलों ने वर्तमान न्यायिक व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोर्ट परिसर में वकीलों ने प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया, जिसे अमृतसर बार एसोसिएशन के सदस्यों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह पनेसर सैक्रेटरी विक्की मेहरा ने प्रदर्शन के कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे मु़फ्त वकीलों के कारण निजी प्रैक्टिस करने वाले वकीलों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग फीस देने में सक्षम हैं, वे भी इन मु़फ्त सेवाओं का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। वकीलों का तर्क है कि वकीलों की आवश्यकता को कमतर आंकने से न्याय की गुणवत्ता गिरेगी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन उपप्रधान राजदीप सिंह घुम्मन ,संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा,कैश्यिर राकेश शर्मा ,कार्यकारी सदस्य रविंदर भारद्वाज, अमित अरोड़ा, विक्र मजीत सिंह, दिलशेर सिंह, शेखर वालिया, मानव शर्मा, आरती वर्मा, नरिंदर कौर, रमन मोंगा, गगन भाटिया, हरप्रीत कौर, अनुराधा अरोड़ा एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

Exit mobile version