Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana West से भारत भूषण आशु के करीबी नेता अपने साथियों सहित AAP में हुए शामिल

June 4, 2025

Ludhiana West से भारत भूषण आशु के करीबी नेता अपने साथियों सहित AAP में हुए शामिल

Ludhiana: लुधियाना पश्चिम (Ludhiana West) विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आज फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को आज फिर एक बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को लुधियाना के वार्ड नंबर- 63 से कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के करीबी रहे लक्की बंसल अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी, कुलजीत रंधावा, कुलवंत सिद्धू और आप नेता शरणपाल मक्कड़ व अन्य पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी नए नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

कपिल बंसल के साथ उनके साथी कपिल गुप्ता, सोनिया गुप्ता, सोनू नागपाल, कपिला, डॉ. सिद्धार्थ समेत करीब 10 लोग पार्टी में शामिल हुए। शैरी कलसी ने कहा कि ये सभी लोग कांग्रेस नेता भारत भूषण आश के स्वभाव और उनके कामकाज के तरीके से नाराज होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में लुधियाना के वार्ड नंबर 63 से निवेश वासन, जिनका परिवार पिछले 35 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़ा था। वह अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गए। वहीं, पुडा और ग्लाडा में रियल एस्टेट अफसर रहे जीत राम अपने साथियों के साथ आप में शामिल हुए।

इसके अलावा लुधियाना के युवा सामाजिक कार्यकर्ता जीवन गुप्ता अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए। वार्ड नंबर- 62 से रियल एस्टेट कारोबारी पवन कुमार भी अपने परिवार समेत कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें