Site icon Dainik Savera Times

AAP में शामिल हुए अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के कई प्रमुख नेता, CM मान ने किया स्वागत

Punjab Politics

Punjab Politics

अमृतसर: पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है। अमृतसर के अजनाला विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ के कई प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया।

बता दें कि ये नेता भगवंत मान सरकार की नीतियों और बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की पहल से प्रभावित होकर AAP में शामिल हुए हैं। इस राजनीतिक घटनाक्रम को अजनाला और रमदास क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा भी AAP में शामिल

इस मौके पर सबसे प्रमुख नाम भाई सुरिंदर पाल सिंह तालबपुरा का रहा। वह अजनाला विधानसभा क्षेत्र से ‘वारिस पंजाब दे’ के पहले उम्मीदवार रह चुके हैं और पार्टी की ओर से हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

उनके साथ अमृतसर देहाती जिले के कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अजनाला और रमदास के कई नेताओं ने छोड़ी पुरानी पार्टी

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में अजनाला और रमदास क्षेत्र से जुड़े कई पदाधिकारी और सेवादार शामिल बताए जा रहे हैं। इन नेताओं के AAP में आने से इलाके में पार्टी के संगठन को विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार चेयरमैन सरदार मनजीत सिंह भोमा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…

CM भगवंत मान ने नए नेताओं का किया स्वागत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने सभी से मिलकर पंजाब को दोबारा ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए काम करने की अपील की।

Exit mobile version