Site icon Dainik Savera Times

खेत में पानी छोड़कर फसल को किया खराब, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मोगा: जिला मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के अंतर्गत आते गांव दीना साहिब में एक किसान की जमीन में कथित तौर पर जबरन दाखिल होकर धान की पक्की फसल में पानी छोड़ने और फसल को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गांव के ही सात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता दीदार सिंह पुत्र सुखजीत सिंह, निवासी गांव दीना साहब ने बताया कि गांव के रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने उसकी मालिकी और कब्जे वाली जमीन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश किया। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने खेत में खड़ी धान की पक्की फसल में पानी छोड़ दिया, जिस कारण उसकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह अपने साथियों के साथ खेत में हुए नुकसान को देखने के लिए मौके पर पहुंचा तो वहां आरोपी मोटर चलाकर खेत में पानी लगा रहे थे। शिकायतकर्ता और उसके साथियों को देखकर आरोपी कथित तौर पर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान और प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर गांव दीना साहिब निवासी नछत्तर सिंह पुत्र मलकीत सिंह, महिंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह, सुरिंदर सिंह पुत्र मलकीत सिंह, मलकीत सिंह पुत्र हरचंद सिंह, हरजोत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह, हरदीप सिंह पुत्र नछत्तर सिंह तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में थाना निहाल सिंह वाला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3), 324(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है तथा मामले से जुड़े तथ्यों और नुकसान का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📍 Location: निहाल सिंह वाला

Exit mobile version