Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम स्वयं में श्री राम के चरित्र की प्रतिष्ठा का संकल्प ले: देवेश मौदगिल

January 15, 2024

हम स्वयं में श्री राम के चरित्र की प्रतिष्ठा का संकल्प ले: देवेश मौदगिल

चंडीगढ़: अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा चंडीगढ़ मे 51 हजार निशुल्क रामचरितमानस शास्त्र को घर घर स्थापित करने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

युवा संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ के पूर्व महापौर देवेश मौदगिल ने बताया के फाउंडेशन द्वारा अयोध्या धाम श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व पर युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा चंडीगढ़ मे 51 हजार निशुल्क श्री रामचरितमानस शास्त्र को घर घर स्थापित किया जायगा। यह कार्यक्रम राम के संस्कारों का देश के नागरिकों के चरित्र में समावेश करवाने हेतु किया गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वार श्री राम मंदिर में राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम आयोजन के आह्वान पर चंडीगढ़ में युवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा यह अभियान चलाया जाएगा।

मौदगिल ने कहा के श्री रामचरितमानस शास्त्र को घर घर मे स्थापित करने का कार्यक्रम का उद्देश्य यह है के भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से हमे एक आदर्श पुत्र, आदर्श शिष्य, आदर्श पति, आदर्श पिता एवं आदर्श राजा बनने की प्रेरणा मिलती है। श्री राम का ना केवल एक आदर्श चरित्र था ब्लकि श्री राम कुशल प्रशासक भी थे जिनके राज्य को आज तक राम राज कहा जाता है। जहां बिना किसी भेदभाव के सामाजिक समानता के आधार पर हर नागरिक को धर्म सम्मत सम्मान पूर्वक जीवन यापन का अधिकार था।

श्री रामचरितमानस एक शास्त्र ही नहीं अपितु राज, काज एवं समाज के प्रबंधन एवं निर्देशन हेतू विश्व व्यापी सर्वोपरि मानस संविधान है। यह सनातन जीवन पद्धति का मूलभूत सिद्धांत है। राम चरित मानस जीवन के संतुलन एवं संघर्ष में मनुष्य का मार्ग दर्शन करती है।

श्री रामचरितमानस शास्त्र वितरण कार्यक्रम की शुभ शुरुआत के अवसर पर आज प्रथम प्रति श्री सत्य पाल जैन,पूर्व सांसद एवं अपर महा सौलीसीटर जनरल भारत सरकार को युवा संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा घर मे स्थापित करने हेतु दी गई। श्री जैन ने फाउंडेशन के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं कहा के श्री राम के जीवन को आत्मसात करते हुए कठिन परिस्थितियों में भी विजय हासिल कर सकते है। जैन ने कहा श्री राम अधर्म पर धर्म की विजय एवं आदर्श और धैर्य के प्रतीक है।

इस अवसर पर युवा संकल्प फाउंडेशन से सर्व श्री बलदेव गोयल, सरदार जसज्योत सिंह अलमस्त, कर्ण वासुदेव, सत पाल गुप्ता एवं रितेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें