Site icon Dainik Savera Times

इमरजेंसी की तरह, इसे भी ‘नजरबंदी दिवस’ के तौर पर याद किया जाएगा: बलतेज पन्नू

Like the Emergency, this too will be remembered as 'najarbandi divas': Baltej Pannu

Like the Emergency, this too will be remembered as 'najarbandi divas': Baltej Pannu

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप ) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस वाले जूते पहनकर पवित्र जगह में कैसे दाखिलर हो सकते हैं और लोगों को ज़बरदस्ती बाहर निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना और इस तरीके ने सरकार के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील की कि वे इस मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय के सामने उठाएं और भाजपा लीडरशिप से जवाबदेही की मांग की, क्योंकि उनके अनुसार, इस घटना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की दर्दनाक यादें ताजा कर दी हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “जिस तरह से दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और लोगों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए गाड़ियों और मेट्रो सेवाओं को रोका गया, वह सरकार के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इन गिरफ्तारियों के पैमाने को भविष्य में इमरजेंसी की तरह ‘नज़रबंदी दिवस’ के रूप में याद रखा जाएगा।”

बलतेज पन्नू ने जोर देकर कहा, “गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस की कार्रवाई खास तौर पर परेशान करने वाली है, क्योंकि गुरुद्वारें पारंपरिक रूप से धर्म की परवाह किए बिना लोगों को शरण और लंगर देते आए हैं। ऐसी कौन सी इमरजेंसी थी कि पुलिस को जूते पहनकर गुरुद्वारे में दाखिल होना पड़ा और वहां रह रहे लोगों को जबरदस्ती बाहर निकालना पड़ा? ये आदेश किसने दिए और गुरुद्वारे की पवित्रता का सम्मान क्यों नहीं किया गया?” उन्होंने पुलिस कार्रवाई के दौरान एक सिख युवक के कपड़े फाड़े जाने की भी निंदा की।

भाजपा पर निशाना साधते हुए आप पंजाब मीडिया इंचार्ज ने कहा, “भाजपा ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर कांग्रेस की बार-बार आलोचना की है, जब सेना श्री हरमंदिर साहिब कॉम्प्लेक्स और दूसरे धार्मिक स्थलों में घुसी थी। अब भाजपा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर क्या स्पष्टीकरण देगी?” बलतेज पन्नू ने पूर्व भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की किताब ‘माई कंट्री, माई लाइफ’ का भी जिक्र किया, जिसमें आडवाणी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर दबाव डालने के बारे में लिखा था।

बलतेज पन्नू ने इस घटना पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा की आलोचना इसलिए कम कर दी है क्योंकि उन्हें पार्टी के साथ राजनीतिक समझौते की उम्मीद है। पहले वह कह रहे थे कि भाजपा ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्ज़ा कर लिया है। जो लोग पंथ को रिप्रेजेंट करने का दावा करते हैं, उन्हें चुप रहने के बजाय ऐसे गंभीर मुद्दे पर बोलना चाहिए।”

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज से अपील करते हुए, बलतेज पन्नू ने उनसे तुरंत केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार के सामने यह मामला उठाने का आग्रह किया। उन्होंने जवाब मांगा कि पुलिस वाले जूते पहनकर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में क्यों घुसे और गुरुद्वारे से कितने लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया। आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज ने कहा कि इस घटना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की दर्दनाक यादें ताज़ा कर दी हैं, जिसे सिख समुदाय भूला नहीं है। उन्होंने पंजाब भाजपा लीडरशिप को पुलिस एक्शन के बारे में स्पष्टीकरण देने की चुनौती दी और सवाल किया कि अगर भाजपा पंजाब में पावर में आती है (जैसा कि वह 2027 में करने की कोशिश कर रही है) तो राज्य के लिए इसका क्या मतलब होगा।

जवाबदेही की मांग करते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए कि गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के अंदर पुलिस एक्शन का ऑर्डर किसने दिया था।” उन्होंने इस घटना पर आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को फिर से दोहराया।

Exit mobile version