Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 को Punjab में शराब के ठेके तथा मीट बिक्री दुकानें रखी जाएं बंद

January 12, 2024

22 को Punjab में शराब के ठेके तथा मीट बिक्री दुकानें रखी जाएं बंद

पठानकोट : अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की बैठक सुजानपुर में प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक समारोह को देखते हुए समारोह के धार्मिक सामाजिक महत्व को देखते हुए, पंजाब सरकार पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों शिक्षा संस्थानों में छुट्टी की घोषणा करें, ताकि स्कूलों के बच्चे तथा सरकारी कर्मचारी भी इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देख सके इसका हिस्सा बन पाए।

उन्होंने कहा कि 500 वर्ष के बाद भारत वर्ष में यह ऐतिहासिक मौका आया है, जब प्रभु श्री राम की अयोध्या में भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, उन्होंने कहा कि इसके लिए देश की जनता में बहुत हर्ष की लहर है, तथा लोग इस उत्सव को मनाने के लिए अभी से पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 22 जनवरी को पंजाब में सभी शराब के ठेके तथा मीट बिक्री दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी करें, उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की ओर से सुजानपुर में 22 जनवरी को सुबह 6:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा उसके बाद टेंपो स्टैंड पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाया जाएगा, वहीं दुकानों पर दीपमाला के लिए दिए वितरित किए जाएंगे, शहर को सुंदर ढंग से सजाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समिति के कार्यकर्तार्ओं की ओर से घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं, वहीं दुकानदारों को दुकानों को सजाने के लिए दीप माला के लिए दिए वितरित किए जा रहे है, उन्होंने सभी सुजानपुर निवासियों से अपील की कि वह इस पर पर पूरे शहर को सुंदर ढंग से सजाए तथा अपने घर की छत पर ध्वज फहराएं तथा रात को दीप माला करें। इस मौके पर रिशु शर्मा, विजय कुमार, मोहिंदर पाल, सोहन लाल, सोनू, सनी सुनील, शर्मा मंगल, अभिषेक, बोध राज, मोनू, प्रीतम, सुभाष, रोहित, काला आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें