Site icon Dainik Savera Times

निकाय चुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दस्तावेजों की सूची जारी

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य चुनाव आयोग जल्द ही 5 नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना और पटियाला व 44 म्युनिसिपल कमेटियों तथा नगर पंचायतों के आम चुनावों का ऐलान करने जा रहा है। इस संबंध में तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा विभिन्न नगर पालिकाओं और निगमों के वार्डो के कुछ उप चुनाव भी करवाए जाएंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि कोई भी उम्मीदवार जो इन चुनावों के लिए नामजदगी पत्र दाखिल करना चाहता है, उसे फार्म 20 में नामजदगी पत्र और हलफिया बयान (अनुच्छेद-।।), पूरी जानकारी सहित, चल और अचल संपत्ति के विवरण, अदालतों में लंबित मामलों का विवरण (यदि कोई है), शैक्षिक योग्यता, संपत्ति और देनदारियों का विवरण, ओथ कमिश्नर, प्रथम श्रेणी के कार्यकारी मैजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक से प्रमाणित और एस.सी./बी.सी. प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित दाखिल करना होगा।

Exit mobile version