चंडीगढ़: पंजाब में इस अप्रैल महीने में छात्रों और सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। इस महीने कई धार्मिक और राष्ट्रीय अवसरों के कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
अप्रैल में होने वाली छुट्टियों की सूची में महावीर जयंती और गुड फ्राइडे जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं। इसके साथ ही रविवार भी छुट्टियों में गिने जाते हैं। राज्य में स्थानीय त्योहारों के आधार पर छुट्टियों की संख्या अलग-अलग हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय और सरकारी छुट्टियाँ पूरे देश में लागू होती हैं।
अप्रैल में छुट्टियों की प्रमुख तिथियां
गुड फ्राइडे: 3 अप्रैल, शुक्रवार
श्री गुरु नाभा दास जी का जन्मदिन: 8 अप्रैल, बुधवार
बैसाखी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल, मंगलवार
भगवान परशुराम जयंती: 19 अप्रैल, रविवार
विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि अप्रैल के अंत तक तापमान में वृद्धि होने लगती है। कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है या अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की जाती है। हालांकि, गर्मियों की मुख्य छुट्टियाँ, जो आमतौर पर 30 से 45 दिन लंबी होती हैं, इस साल मई के मध्य से शुरू होने की संभावना है।

