Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनावों में निगरानी के लिए तैनात IAS अधिकारियों की सूची हुई जारी

December 13, 2024

चुनावों में निगरानी के लिए तैनात IAS अधिकारियों की सूची हुई जारी

चंडीगढ़:राज्य चुनाव आयोग पंजाब ने 21 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले नगर निगमों और नगर कौंसिलों के चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की निगरानी हेतु 22 आई.ए.एस. अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

पंजाब राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि घनश्याम थोरी, आई.ए.एस. को नगर निगम, अमृतसर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जबकि अरविंदपाल सिंह संधू आई.ए.एस. को नगर निगम, जालंधर के लिए, पुनीत गोयल आई.ए.एस. को नगर निगम, लुधियाना के लिए, अनिंदिता मित्रा आई.ए.एस. को नगर निगम, पटियाला के लिए, बबिता आई.ए.एस. को नगर निगम फगवाड़ा के लिए, हरगुनजीत कौर आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, अमृतसर के लिए, संयम अग्रवाल आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, बठिंडा के लिए, भुपिंदर सिंह आई.ए.एस. नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, बरनाला के लिए, अमनदीप कौर आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, फतेहगढ़ साहिब के लिए और उपकार सिंह आई.ए.एस. नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, फिरोजपुर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

इसी तरह, अपनीत रियात आई.ए.एस. को नगर नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, होशियापुर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि अमित तलवार आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, जालंधर के लिए, संदीप हंस आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, कपूरथला के लिए, रामवीर, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, लुधियाना के लिए, दलजीत सिंह मांगट, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, मानसा के लिए, केशव हिंगोनीआ, आई.ए.एस. को नगर नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, मोगा के लिए, अमृत सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, एस.ए.एस. नगर के लिए, रविंदर सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, श्री मुक्तसर साहिब के लिए, सागर सेतिया, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, एस.बी.एस. नगर के लिए, हरबीर सिंह, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, पटियाला के लिए, कंवलप्रीत बराड़, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, संगरूर के लिए और संदीप कुमार, आई.ए.एस. को नगर कौंसिलों/नगर पंचायतों, तरनतारन के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। यह आम जनता और उम्मीदवारों की जानकारी के हित में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें