Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज में जल्द शुरू होगी लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा : मंत्री Dr. Balbir

September 28, 2023

पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज में जल्द शुरू होगी लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा : मंत्री Dr. Balbir

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज यहां बताया कि जल्द ही लोग पंजाब इंस्टीच्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पी.आई.एल.बी.एस.) में लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा समेत जिगर और बिलियरी की बीमारियों संबंधी आला दर्जे की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब सिविल सचिवालय में पी.आई.एल.बी.एस. के गवर्निग बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए पी.आई.एल.बी.एस. में अति-आधुनिक डायग्नौस्टिक और प्रबंधन सुविधा स्थापित करने को भी मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने इस संस्था के लिए आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए पहली किश्त के तौर पर 25 करोड़ रुपए की ग्रांट पहले ही जारी कर दी है।

यह जानकारी देते हुए कि इस प्रतिष्ठित संस्था में आऊटपेशैंट डिपार्टमैंट (ओ.पी.डी.) सेवाएं पहले ही मुहैया करवाई जा रही हैं, डा. बलबीर सिंह ने बताया कि संस्था के इस नवंबर तक पूरी तरह कार्यशील होने की उम्मीद है, क्योंकि अतिआधुनिक उपकरण खरीदने की प्रक्रिया के साथ-साथ सुपर-स्पैशलिस्ट डाक्टरों और अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैठक में विशेष सचिव स्वास्थ्य डा. कारथिक अडापा, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. आदर्शपाल कौर, डायरैक्टर पी.आई.एल.बी.एस. डा. वरिन्दर सिंह और डायरैक्टर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान डा. अवनीश कुमार भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें