Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

September 4, 2026

117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी
Lok Janshakti Party to contest 117 seats : जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का दावा किया है। पार्टी के पंजाब प्रधान अमर सिंह मेहमी ने कहा कि संगठन को मजबूत कर पार्टी जनता के प्रमुख मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के सामने कई अहम मुद्दे हैं और लोक जनशक्ति पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। पार्टी का फोकस आम लोगों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। बाइट — अमर सिंह मेहमी, पंजाब प्रधान, लोक जनशक्ति पार्टी मेहमी ने दावा किया कि पार्टी इस बार पंजाब की राजनीति में मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी और 117 में से ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों के नाम पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श के बाद तय किए जाएंगे। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी के इस ऐलान के बाद पंजाब की सियासत में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें