Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Elections 2024 : रवनीत सिंह बिट्टू इतने कराेड़ संपत्ति हैं मलिक, 5 साल में बढ़ी 28 लाख से अधिक

May 11, 2024

Lok Sabha Elections 2024 : रवनीत सिंह बिट्टू इतने कराेड़ संपत्ति हैं मलिक, 5 साल में बढ़ी 28 लाख से अधिक

लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू की कुल संपत्ति चार साल में 28 लाख 19 हजार 500 82 रुपए बढ़ी। चुनाव आयोग को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए एफिडेविट के मुताबिक रवनीत सिंह बिट्टू के पास अब कुल 5 करोड़ 52 लाख 60 हजार 178 रुपए की संपत्ति है, जबकि 2019 के चुनाव में बिट्टू के पास 5 करोड़ 24 लाख 40 हजार 596 रुपए की संपत्ति है।

रवनीत सिंह बिट्टू के पास एक मारुति एस्टीम कार है, जोकि 27 साल पुरानी है और उसकी कीमत 40 हजार रुपए है। इसके अलावा बिट्टू के पास अपना कोई भी वाहन नहीं है। 2019 के एफिडेविट के मुताबिक बिट्टू पर कुल तीन केस थे, जिसमें से 2 केस खत्म हो गए, जबकि 2024 के एफिडेविट के मुताबिक बिट्टू पर एक पुराना केस चल रहा है और दो नए केस दर्ज हुए हैं।

ये दोनों केस बिट्टू पर हाल ही में दर्ज हुए हैं। पहला केस नूरपुर में कार्कस प्लांट को ताला लगाने के मामले में लाडोवाल थाने में दर्ज हुआ, जबकि दूसरा केस नगर निगम जोन ए की इमारत पर ताला लगाने के मामले में डिवीजन नंबर एक में दर्ज हुआ है, जबकि एक पुराने मामले की सुनवाई बठिंडा की अदालत में चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें