पंजाब डेस्क: जालंधर जिले के आदमपुर क्षेत्र में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आदमपुर 220 केवी अलावलपुर सब-स्टेशन से जुड़ी 66 केवी लाइन पर नए टावर के निर्माण का कार्य किया जाना है, जिसके चलते कई इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
पावरकॉम की आदमपुर सब यूनिट के एसडीओ राज कुमार के अनुसार, रविवार 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगेगा। इस दौरान आदमपुर शहर के सभी मोहल्लों सहित आसपास के कई गांवों में बिजली उपलब्ध नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: Toll plaza पर ट्रक ने ढाया कहर, कारों को पीछे से मारी टक्कर, चपेट में आया टोलकर्मी, देखें video…
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल
आदमपुर शहर के अलावा उदेसियां, चूहड़वाली, अर्जनवाल, सतोवाली, चोमो, राम नगर, कडियाना, पंडोरी, डीगरियां, कठार, राजोवाल, मंडेर, कुपुर और खुर्दपुर गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ये भी पढ़ें: हर्षित राणा बनाम जसप्रीत बुमराह: 13 वनडे मैचों के बाद किसका पलड़ा रहा भारी?
पावरकॉम की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

