Site icon Dainik Savera Times

मोगा में दुकान बंद कर जा रहे व्यापारी से 6 लाख की लूट,आरोपी एक्टिवा लेकर हुए फरार

मोगा (सूरज):- जिले में लूट का मामला सामने आया है। मोगा के वेदांत नगर में एक करियाना व्यापारी जब रात को अपनी दुकान बंद कर अपनी एक्टिवा से घर वापिस आ रहा था और जब वह घर के पास पहुंचा तो कुछ लुटेरों ने व्यापारी पर हमला बोल दिया। व्यापारी उसके सिर पर गहरी चोट लगी और वो गिर गया।

इस दौरान लुटेरे उसकी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। आपको बता दे कि एक्टिवा की डिग्गी में करीब 6 लाख रुपए रखे हुए थे। वही, इस मामले की पुलिस सीसीटीवी के जरिए गहराई से जांच कर रही है। लुटेरों को जल्द ही काबू कर लिया जायेगा।

Exit mobile version