Site icon Dainik Savera Times

अनंतनाग में शहीद हुए जवानों के प्रति LoP Partap Bajwa ने किया दुःख व्यक्त

चंडीगढ़ : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल और मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक की मौत हो गई। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक वीडियो जारी कर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, हमारे बहादुर सैनिकों कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और डीएसपी हुमायूं भट्ट की शहादत की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में उनकी जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। राष्ट्रीय नायकों को सदैव याद किया जायेगा।

Exit mobile version