Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स का मोर्चा, 26 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

September 11, 2026

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स का मोर्चा, 26 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
LPG Distributors’ Front Protest in Delhi on October 26 : जालंधर। एलपीजी वितरण कारोबार से जुड़े मुद्दों को लेकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआई) ने केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। एसोसिएशन 26 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी।
जालंधर में प्रेस वार्ता के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर हरसिमरजीत कौर ने कहा कि पीएनजी को बढ़ावा दिए जाने से एलपीजी कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पीएनजी के खिलाफ नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं पर एलपीजी से पीएनजी की ओर जाने के दबाव का विरोध करती है। हरसिमरजीत कौर ने कहा कि वह पिछले 46 वर्षों से इस क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पीएनजी के खिलाफ नहीं है, लेकिन एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी पर जाने के लिए मजबूर या अत्यधिक प्रोत्साहित किए जाने का विरोध करती है। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को अपनी सुविधा के अनुसार एलपीजी या पीएनजी में से विकल्प चुनने का अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि कई शहीद परिवारों को एलपीजी एजेंसियां दी गई हैं। यदि भविष्य में एलपीजी कनेक्शन कम होते हैं तो इन एजेंसियों का कारोबार प्रभावित हो सकता है और संबंधित परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे करीब 15 परिवारों की समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करवाने का दबाव वितरकों के ग्राहक आधार और व्यवसाय को प्रभावित कर सकता है। वहीं, उन्होंने पीएनजी कनेक्शन के लिए करीब 8,000 से 10,000 रुपये तक के संभावित स्थापना शुल्क को लेकर भी चिंता जताई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें