Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदकोट में LPG की होम डिलीवरी ठप; एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें

March 23, 2026

फरीदकोट में LPG की होम डिलीवरी ठप; एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें

फरीदकोट : इजरायल-यूएसए और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। बता दें कि इसी का असर फरीदकोट जिले में भी दिख रहा है, जहां घरेलू गैस एजेंसियों ने ग्रामीण इलाकों में होम डिलीवरी फिलहाल रोक दी है।

इस स्थिति के कारण अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए सीधे एजेंसियों के दफ्तर या गोदामों तक जाना पड़ रहा है। होम डिलीवरी बंद होने से बुकिंग करवाने और सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।

ऑनलाइन बुकिंग असफल, परेशानी बढ़ी

कोटकपूरा शहर में स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों और गोदामों पर लोग भारी भीड़ के साथ सिलेंडर लेने पहुंचे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, जिससे उन्हें मजबूरन दफ्तर जाकर पर्ची बनवानी पड़ रही है। इसके बाद ही गोदाम से सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

गैस एजेंसियों का कहना है कि हालात अनिश्चित हैं और आपूर्ति सामान्य होने तक होम डिलीवरी सेवा शुरू नहीं की जा सकेगी। वहीं उपभोक्ता चिंता जता रहे हैं कि बढ़ती भीड़ और बुकिंग में दिक्कत से रोजमर्रा की घरेलू जरूरतें प्रभावित हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें