Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

LPU हिंसा मामले में 9 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, 20 आरोपी नामजद

October 2, 2026

LPU हिंसा मामले में 9 स्टूडेंट्स गिरफ्तार, 20 आरोपी नामजद

9 Arrested, 20 Named in LPU Violence Case : जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि जांच के दौरान अब तक 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में 7 छात्र और 2 बाहरी व्यक्ति शामिल हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी गौरव तूरा और एसआईटी इंचार्ज वनीत अलाहवत भी मौजूद रहे। डीआईजी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में जेम्स दहिया, गगनदीप, जसमीत कुमार, अंतरिक्ष, साहिल, कृष्णा कुमार, भविष्य करण और आशुतोष शामिल हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग छात्रा है। पुलिस के अनुसार इनमें 7 छात्र और 2 बाहरी व्यक्ति हैं। दो आरोपियों को फगवाड़ा, दो को जम्मू और एक को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस की ओर से शुरुआत में कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था।

पुलिस छात्रों और मीडिया के साथ मिलकर स्थिति संभालने का प्रयास कर रही थी। उन्होंने बताया कि बाद में कुछ छात्रों ने पुलिस और मीडिया पर पथराव किया तथा वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों को वहां से हटाया। दुष्कर्म से जुड़े आरोपों पर डीआईजी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है और जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें