Lucky Oberoi: जालंधर में सुबह 8 बजे बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जालंधर के पॉश मॉडल टाउन इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने लकी ओबेरॉय पर फायरिंग की। इस हमले में लकी ओबेरॉय को 5 गोलियां लगी हैं।
घटना के बाद उन्हें तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...