Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में व्यापारी से चाकू की नोंक पर 2.5 लाख रुपए की हुई लूट, मामला दर्ज

November 16, 2024

लुधियाना में व्यापारी से चाकू की नोंक पर 2.5 लाख रुपए की हुई लूट, मामला दर्ज

Ludhiana 2.5 Lakh Rupees Looted : लुधियाना में लूट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब एक ताजा मामला कल सामने आया है। 3 बदमाशों ने चाकू की नोंक पर एक थोक चावल व्यापारी से 2.5 लाख रुपए लूट लिए हैं। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को जानकारी देते हुए आदर्श कॉलोनी निवासी अंकुर ने बताया कि 15 नवंबर को वह अपने पिता के साथ दलाल प्रमोद के कहने पर 2.5 लाख रुपए लेकर चावल खरीदने के लिए प्रताप नगर चौक जा रहा था। प्रताप चौक पुल पर चढ़ने से पहले उसने सड़क पर कार रोकी।

अंकुर के अनुसार जब वह पैसों वाला लिफाफा लेकर कार से बाहर निकला तो ग्रांड पालकी होटल की तरफ से दो युवक पैदल आए। उन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उससे पैसों वाला लिफाफा छीन लिया। प्रमोद कुछ दूरी पर अपनी बाइक स्टार्ट करके खड़ा था और बदमाश उसकी बाइक पर सवार होकर भाग गए। अंकुर के अनुसार उन्होंने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को सूचित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें