Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना: सतलुज नदी में डूबे 4 युवक, रात से लापता, जांच में जुटे पुलिस और बचाव दल

लुधियाना: जिले के कसबाद गांव के पास सतलुज नदी में पांच युवकों के डूबने से मातम का माहौल है, उनके साथ मौजूद युवकों ने बताया कि वे कल शाम वे 6 युवक सतलुज नदी में नहाने आए थे सभी की उम्र 18 साल से 21 साल के बीच थी लेकिन इस दौरान दो युवकों को तो घटनास्थल से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन चार युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।

जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और वहीं थोड़ी दूरी पर एक अन्य युवक भी डूब गया है जिसकी पुष्टि राहत कार्य टीमों ने की है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि, गांव के सरपंच ने बताया कि पिछले दिनों 20 से 25 युवक इस सतलुज नदी में नहाने के कारण डूब चुके हैं, लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त को पत्र भी लिखा था। यहां स्थायी पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाए।

गांव के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी एक युवक को बाहर निकाला गया था। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उनके पिता ने कहा कि उनका बेटा एक हफ्ते से लापता है और उसका शव अभी तक नहीं मिला है। वहीं, राहत कार्य टीमों द्वारा बचाव कार्य चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि यहां पानी काफी गहरा है। उन्होंने उन लोगों से कहा कि अगर किसी को तैरना नहीं आता तो नदी के पास नहीं आना चाहिए।

Exit mobile version