Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना: झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार के 6 बच्चे झुलसे

January 9, 2023

लुधियाना: झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार के 6 बच्चे झुलसे

लुधियाना : मुल्लांपुर के मंडियाणी गांव में रविवार रात झुग्गी में आग लगने से एक ही परिवार के 6 बच्चे झुलस गए। बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चों के नाम मोहन, अमन, राधिका, कोमल, प्रवीण, शुक्ला हैं। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैक्टर 32, चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

बच्चों की मां सुनीता ने बताया कि रात तकरीबन 9 बजे उसके सभी बच्चे खाना खाकर सो गए। उसका पति बुद्धन राम काम से नहीं लौटा था। वह उसके घर आने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक झुग्गी में आग लग गई। बच्चों की मां ने शोर मचाया तो उन सभी लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। लेकिन तब तक अंदर सो रहे सभी बच्चे बुरी तरह झुलस चुके थे।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें