Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में AAP के BJP ऑफिस के घेराव से पहले पुलिस का पहरा, ऑफिस पुलिस छावनी में तब्दील

October 7, 2026

लुधियाना में AAP के BJP ऑफिस के घेराव से पहले पुलिस का पहरा, ऑफिस पुलिस छावनी में तब्दील

पंजाबः लुधियाना में आज आम आदमी पार्टी के BJP ऑफिस घेरने के ऐलान से पहले पुलिस ने कड़े सिक्योरिटी इंतज़ाम किए हैं। BJP ऑफिस को पुलिस ने घेर लिया है और यहां बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इस वजह से BJP ऑफिस पुलिस छावनी में तब्दील होता दिख रहा है।

दूसरी तरफ, BJP नेता और वर्कर भी ऑफिस के अंदर जमा हो गए हैं। BJP वर्करों का कहना है कि अगर आम आदमी पार्टी के नेता और वर्कर यहां विरोध करने पहुंचे तो वे मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जलाकर भी विरोध करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पंजाब सरकार से जुड़े कुछ अधिकारियों और दूसरे लोगों के ठिकानों पर CBI रेड की खबरें सामने आई हैं। आम आदमी पार्टी इन कार्रवाइयों को लेकर BJP पर राजनीतिक आरोप लगा रही है, वहीं BJP भी सरकार के खिलाफ विरोध की तैयारी कर रही है।

आम आदमी पार्टी ने आज पूरे पंजाब में BJP ऑफिसों के घेराव का आह्वान किया है। इसे देखते हुए लुधियाना में पुलिस ने BJP ऑफिस के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने इंतज़ाम किए हैं।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें