Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में बड़ा हादसा, PRTC बस की चपेट में आई बुलेट मोटरसाइकिल, युवक की मौत

November 3, 2026

लुधियाना में बड़ा हादसा, PRTC बस की चपेट में आई बुलेट मोटरसाइकिल, युवक की मौत

लुधियाना: शहर में हर दिन सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला लुधियाना के गिल रोड से सामने आया है, जहां PRTC बस का टायर नीचे आने से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सड़क खराब होने और बैलेंस बिगड़ने की वजह से हुआ।

जानकारी के अनुसार सड़क खराब होने की वजह से मोटरसाइकिल सवार युवक की PRTC बस के टायर की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल है और वह शिमलापुरी का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि PRTC बस का ड्राइवर अभी फरार है और हमने कनेक्टर को अपनी कस्टडी में ले लिया है। जो भी एक्शन लेना होगा, उसी हिसाब से लिया जाएगा।

उधर, इलाके के लोगों ने बताया कि लुधियाना का गिल रोड बहुत खराब है, जिसकी वजह से आज दो घंटे पहले यह सड़क हादसा हुआ, जहां बैलेंस बिगड़ने की वजह से बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें