
लुधियानाः पंजाब में पिछले दो दिनों में अलग-अलग जगहों पर पराली जलाने के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने कई बार लोगों से पराली न जलाने की अपील की है, लेकिन फिर भी पराली जलाई जाती है। इसको लेकर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया है, लेकिन फिर भी पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
बता दें जहां पिछले साल यह आंकड़ा 113 था और इस साल यह 106 को भी पार कर गया है, जिसे लेकर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट सख्त दिख रहा है और किसानों से लगातार अपील की जा रही है कि वे पराली न जलाएं, इतना ही नहीं एग्रीकल्चर डायरेक्टर ने सख्त हिदायतें दी हैं और फील्ड अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल करने का लेटर जारी किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट एग्रीकल्चर चीफ ऑफिसर गुरदीप सिंह ने कहा कि पिछले साल के आंकड़ों के मुकाबले मामले थोड़े कम हैं, लेकिन वह किसानों से अपील करते हैं कि वे आग न लगाएं और उनके अधिकारी भी दिवाली पर फील्ड में रहेंगे।
📍 Location: Ludhiana (Ludhiana)
मेष: दिन शुभ रहेगा...