Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कई स्पर्धाओं में जीते पदक

September 29, 2026

लुधियाना एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कई स्पर्धाओं में जीते पदक

Ludhiana Athletes Shine in Multiple Events : लुधियाना। पंजाब सरकार की ओर से खेल विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स और भारोत्तोलन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के तहत कुल 29 मैच खेले जाएंगे।

एथलेटिक्स में रोहन, मेहताब और एकमजोत सिंह ने लड़कों की U- 14.60 m रेस में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि सतगुंतेग सिंह, सम्राट सिंह और दीपक कुमार ने भाला फेंक में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की अंडर-17.100 m रेस में हरमन ने पहला, 3000 मीटर पैदल चाल में परमिंदर सिंह ने पहला और भाला फेंक में हरसिमरत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में मनराज सिंह और गुरप्रीत सिंह ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।

पुष्प ने 1500 मीटर दौड़ में पहला और सहजदीप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर अंडर-21 स्पर्धा में नवीन कुमार, भाला फेंक में गुरबाज सिंह, ट्रिपल जंप में गुरविंदर सिंह, 400 मीटर में उत्कर्ष और 1500 मीटर में सौदागर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर की दौड़ में 21-30 वर्ग में हरमनप्रीत सिंह, जेवलिन थ्रो में उदय सिंह, 400 मीटर की दौड़ में विश्व प्रताप सिंह, 1500 मीटर की दौड़ में सौरव कुमार, 31-40 वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में हर्षप्रीत, जेवलिन थ्रो में नवदीप सिंह ग्रेवाल, 400 मीटर की दौड़ में बलजीत सिंह, 1500 मीटर की दौड़ में सरिंदर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। भारोत्तोलन लड़कियों के वर्ग में संध्या, सिमरन कौर, अवनीत, सुखदीप कौर, हरसिरत और खुशी ने पहला स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें