Site icon Dainik Savera Times

1076 हैल्पलाइन से सबसे ज्यादा सेवाएं उपलब्ध करवाने वाला जिला बना लुधियाना

लुधियाना: पंजाब सरकार की 1076 हैल्पलाइन के जरिए सबसे ज्यादा सेवाएं उपलब्ध करवाने में लुधियाना जिला पहले स्थान पर है। इस हैल्पलाइन के जरिए जिला प्रशासन घर-घर जाकर लोगों को सेवाएं प्रदान करता है। लुधियाना जिले में अब तक 6775 लोगों को सेवाएं प्रदान कर चुका है। एडीसी जनरल मेजर अमित सरीन ने जिले के लोगों से अपील की है कि इस सेवा का लाभ अधिक से अधिक लें और घर बैठे अपने आवेदन करवाएं। एडीसी ने बताया कि लुधियाना जिलें जितने आवेदन आए हैं उसमें से 98 प्रतिशत लोगों को उनके दरवाजे पर सेवाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सेवा का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों, शुल्क और अन्य आवश्यक जानकारी के बारे में सूचित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों की सूची और निर्धारित दिन व समय का एक एसएमएस भेजा जाएगा। उसके बाद एक कर्मचारी घर आकर आपके आवेदन को भरेगा और कुछ दिन बाद ऑनलाइन ही दस्तावेज मिल जाएगा।

Exit mobile version