Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न सेल के जिला संयोजकों की नियुक्तियां

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न सेल के जिला संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की।

इन नियुक्तियों के तहत एडवोकेट आर.के. मौर्य को लीगल सेल, एडवोकेट करनीश गुप्ता को आरटीआई सेल, अजय सोंधी को कल्चरल सेल, नरेश चलोत्रा को अकाउंटेंट सेल, राजीव नानचाहल को एनआरआई सेल, अमित बख्शी को नॉर्थ-ईस्ट सेल, ज्ञान चंद शर्मा को कोऑपरेटिव सेल तथा सतीश सोनी को बूथ मैनेजमेंट सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने सभी नवनियुक्त संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अपने-अपने सेल के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग को संगठन के साथ जोड़ना और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।

इस मौके पर जिला महामंत्री हर्ष शर्मा, कैलाश चौधरी, उपाध्यक्ष सुमित टंडन, संजय गोसाई, सरबजीत सिंह काका, सभी सैलों के संयोजक इंदर अग्रवाल, विनीत पाल मोंगा इत्यादि मौजूद थे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

Exit mobile version