Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telegram पर लड़की के झांसे में आया कारोबारी, पल भर में गवा दिए 21 लाख रुपए

February 12, 2025

Telegram पर लड़की के झांसे में आया कारोबारी, पल भर में गवा दिए 21 लाख रुपए

Ludhiana Businessman Got Scam: लुधियाना में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें इलेक्ट्रिकल उपकरण बनाने वाले कारोबारी ऋषभ गोयल से 21.94 लाख रुपये की ठगी हो गई। बता दें कि, रीत नाम की एक लड़की ने उसे टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर पैसे निवेश करने के लिए कहकर धोखा दिया है।

-पहले किया कुछ हजार का निवेश

पहले तो उन्होंने कुछ हजार का निवेश किया, जिसके बाद उन्हें लाभ दिखाकर लालच दिया गया, जिसके बाद ऋषभ के खाते में 21.94 लाख रुपये जमा हो गए, और जब उन्हें कोई लाभ नहीं मिला और पैसे नहीं मिले, तो उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर धोखाधड़ी हुई है। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल एसएचओ सतबीर सिंह ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि हम आगे भी खातों को फ्रीज कर रहे हैं।

-एसएचओ सतबीर सिंह ने आगे जानकारी साझा करते हुए बताया कि

अकेले लुधियाना में पिछले 10 दिनों में 64 लाख रुपए की साइबर ठगी के विभिन्न मामले सामने आए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के ऐप की जांच करना या उसमें पैसा लगाने से पहले उसकी जांच करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ ठगी होती है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।

अगर समय रहते कॉल कर दी जाए तो अकाउंट फ्रीज करके साइबर ठगी को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है और उन्होंने एक अन्य मामले का भी जिक्र किया जिसमें बताया गया कि किस प्रकार साइबर ठगों द्वारा लोगों को ठगा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें